![]()
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की झालावाड़ नगर अध्यक्ष पद पर तरूणा तिवारी को नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की झालावाड़ नगर अध्यक्ष पद पर तरूणा तिवारी को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष ममता शर्मा की सहमति और अनुशंसा पर झालावाड़ जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने की।
तरूणा तिवारी की नियुक्ति और स्वागत समारोह झालावाड़ के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मंजू शर्मा, दुर्गेश नंदनी शर्मा, प्रदेश महासचिव अनिता शर्मा और प्रदेश प्रचार मंत्री अनिता सुहास उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। ममता उपाध्याय, कमलेश शर्मा, रजनी बाला, इन्द्रा जोशी, चन्द्रकला, सुशीला, रेखा जोशी, प्रज्ञा व्यास, कमलेश गौतम, शिवानी शर्मा, गौरी चौबे, संतोष शर्मा, ममता शर्मा, आस्था शर्मा, नम्रता शर्मा, वीणा दुबे, लता तिवारी, इन्द्रा दुबे, विनिता शर्मा, चन्द्रकान्ता शर्मा और कुसुम शर्मा सहित कई मातृशक्तियों ने तरूणा तिवारी को बधाई दी।
इस अवसर पर तरूणा तिवारी ने सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments