☜ Click Here to Star Rating



बूंदी पुलिस ने रजतगृह कॉलोनी में हुई नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार किया।

बूंदी पुलिस ने रजतगृह कॉलोनी में हुई नकबजनी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप बैरागी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर क

.

अनिता मीणा, निवासी रजतगृह गेट नंबर 6, बूंदी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे 6 अगस्त, 2025 को रात करीब 8 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर गांव चली गई थीं। उनके मकान में 8 जून, 2025 की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरों ने एक हाथ घड़ी (कीमत करीब 60 हजार रुपए), गुल्लक से लगभग 3 हजार रुपए, अलमारी में रखे 10 हजार रुपए नकद चुराए। इसके अतिरिक्त, चांदी की तीन चुटकी, चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की एक बाली, एक नाक का कांटा, एक कैमरा और सोनाटा व टाइटन कंपनी की दो हाथ की घड़ियां भी चोरी हुई थीं।

जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी ने चोरी, लूट और नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सदर थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व के संपत्ति संबंधी अपराधियों की लगातार तस्दीक की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रदीप बैरागी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया और चोरी का पूरा माल बरामद करने में सफलता मिली।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading