![]()
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया।
डीडवाना के मिर्धा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल मामड़ौदा के खिलाड़ियों ने खो-खो में दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी ने सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
टैगोर स्कूल के निदेशक शिवराज सिंह ने बताया कि स्कूल ने अब तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 13 गोल्ड मेडल और 9 सिल्वर मेडल जीते हैं। इसके अलावा स्कूल की झोली में 2 ट्रॉफियां भी हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निदेशक शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत करते रहने और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments