अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने विभिन्न ट्रेनों के एसी कोच में लैपटॉप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी अलवर और दौसा के रहने वाले हैं। पैसेंजर के सो जाने के बाद चोरी की वारदात को अ
जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि ट्रेनों में होने वाली वारदातों को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत थाने पर एक टीम का गठन कर वारदातों की रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए। इसी के तहत ट्रेनों में लगातार लैपटॉप चोरी की वारदातें हो रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि लैपटॉप चोरी के पांच मुकदमे थाने पर भी दर्ज हुए थे। जिसकी लगातार तफ्तीश की जा रही थी। टीम की ओर से सीसीटीवी भी चेक किए गए थे। कार्रवाई करते हुए जिला अलवर निवासी किरोड़ी लाल(22) पुत्र नरेंद्र कुमार, रवि कुमार(18) पुत्र लक्ष्मी नारायण और जिला दौसा निवासी सुरेंद्र सिंह (28) गुर्जर पुत्र बच्चू सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 6 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपी अलवर और दौसा के रहने वाले हैं।
एसी कोच में करते थे वारदात
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सुरेंद्र के खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। बाकी दो आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह तीनों आरोपी अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ एसी कोच में ही वारदात को अंजाम देते थे। चोरी से पहले टिकट बुक करवाते और सफर करते वक्त रात में पैसेंजर के सो जाने के बाद वारदात को अंजाम देते थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments