☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। चाकूबाजी में गंभीर घायल स्वरुप सिंह का नाचना CHC में इलाज करते डॉक्टर।

अपनी पत्नी के पड़ोसी दुकानदार के साथ गलत सम्बन्ध के शक में एक व्यक्ति ने पड़ोसी दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में स्वरुप सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

.

नाचना थाना प्रभारी भुट्टाराम ने बताया- मामला जैसलमेर जिले के नाचना कस्बे के मुख्य बाजार का है। शुक्रवार को दोपहर बाद दौलत राम नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वो मौके से फरार हो गया। नाचना पुलिस ने स्वरुप सिंह के भाई भवानी सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर दौलत राम की तलाश शुरू कर दी है।

नाचना CHC में लोगों की लगी भीड़।

नाचना CHC में लोगों की लगी भीड़।

पत्नी पर पड़ोसी दुकानदार के साथ सम्बन्ध का शक

नाचना थाना प्रभारी भुट्टाराम ने बताया- नाचना कस्बे के मुख्य बाजार में स्वरुप सिंह (35) पुत्र सूरज सिंह की किराने की दुकान है। उसकी दुकान के पास ही दौलत राम (40) पुत्र जगमाल राम की मनिहारी की दुकान है। झगडे की वजह जो सामने आई है उसके अनुसार, दौलत राम को अपनी पत्नी पर शक था की उसकी अपने ही पड़ोसी दुकानदार स्वरुप सिंह के साथ सम्बन्ध है। इसको लेकर इन दोनों में आए दिन बहस व नाराजगी चलती रहती थी।

चाकू से किया जानलेवा हमला

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे के बाद दौलत राम ने अचानक चाकू लेकर स्वरुप सिंह पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में बाजार में हड़कंप मच गया। चाकूबाजी में स्वरुप सिंह के पेट व गर्दन में घाव हो गए। इस दौरान चाकू मारकर दौलत राम फरार हो गया। आसपास के लोग स्वरुप सिंह को लेकर नाचना CHC गए और वहां उसका इलाज करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर नाचना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। नाचना थाना पुलिस ने स्वरुप सिंह के भाई भवानी सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी दौलत राम की तलाश शुरू की। वहीं स्वरुप सिंह को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading