राजस्थान स्थित नैक ए+एक्रेडिटेशन प्राप्त सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ की 2025 रैंकिंग में यूनिवर्सिटी श्रेणी में 101-150 की रैंक बैंड में स्थान हासिल किया है। यह जयपुर की एकमात्र निजी यूनिवर्सिटी है जो लगातार पांचवे वर्ष रैंकिंग में शामिल रही है। यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल रैंकिंग में भी 151-200 रैंक बैंड में स्थान बनाया है और फार्मेसी श्रेणी 10 रैंक का सुधार कर देश भर में 39वां स्थान हासिल किया है, जिससे यह जयपुर की एकमात्र संस्थान बन गई है जो देश के शीर्ष 50 संस्थानों में शामिल है।
गौरतलब है की इसी के साथ एसडीजी इंस्टीटयूशन श्रेणी के 11-50 रैंक बैंड में भी स्थान हासिल कर सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी ने देश के शीर्षस्थ अकादमिक प्रतिष्ठानों के बीच अपनी जगह बनाई है, जिनमें आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनएलयू, आईआईएससी जैसे अन्य ख्यातनाम इंस्टीट्यूट्स ऑफ़ नेशनल एमिनेंस शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments