☜ Click Here to Star Rating


सीकर जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। सीकर में पिछले 2-3 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते अब पाटन, नीमकाथाना सहित आसपास के इलाकों में नाले-नदी उफान पर है। सीकर के पाटन क्षेत्र में हसामपुर से रायपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर भांडाला के नजदीक

.

हसामपुर में एक कार पानी में बह गई। कार में कुल 4 लोग थे,जिन्हें बचाकर गाड़ी को रस्सी से निकाला गया।

हसामपुर में एक कार पानी में बह गई। कार में कुल 4 लोग थे,जिन्हें बचाकर गाड़ी को रस्सी से निकाला गया।

इधर सीकर शहर में भी सुबह एक घंटे तक तेज बारिश हुई। यहां नवलगढ़ रोड,सूरजपोल गेट सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। नवलगढ़ रोड पर ढाई फीट पानी में एक डिलीवरी बॉय डिलीवरी देने के लिए जाते हुए नजर आया। सूरजपोल गेट के पास पानी के बीच युवा हाथों में जूते लेकर पानी के बीच चलते हुए नजर आए।

श्रीमाधोपुर में 250 साल पुराने रामगोपाल मंदिर का बरामदा गिर गया।

श्रीमाधोपुर में 250 साल पुराने रामगोपाल मंदिर का बरामदा गिर गया।

सीकर के श्रीमाधोपुर में सुरानी बाजार में स्थित रामगोपाल मंदिर का बरामदा गिर गया। मंदिर करीब 250 साल पुराना था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सीकर शहर के सूरजपोल गेट पर हुए जलभराव में हाथों में जूते लेकर पानी में चलते युवा।

सीकर शहर के सूरजपोल गेट पर हुए जलभराव में हाथों में जूते लेकर पानी में चलते युवा।

अभी 2 दिन तक सीकर के लोगों को तेज बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। सीकर में 2 और 3 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में यहां तेज बारिश होने का अनुमान है।

अब जानें जिले में कहां कितनी बारिश

एरियाबारिश(mm)
दांतारामगढ़14
सीकर ग्रामीण48
पलसाना69
श्रीमाधोपुर68
नीमकाथाना25
खंडेला44
अजीतगढ़36
लोसल28
फतेहपुर18
नेछवा46
लक्ष्मणगढ़21
रामगढ़ शेखावाटी60
सीकर70
धोद15
रींगस74
पाटन145



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading