अस्पताल के वार्ड में भर्ती बुजुर्ग।
अजमेर के रेलवे हॉस्पिटल में छत से प्लास्टर गिरने से इलाज के लिए आए एक बुजुर्ग बेसुध हो गए। बाद में डॉक्टर को दिखाकर उन्हें वार्ड में भर्ती कराया गया है। अब उनकी हालत ठीक है। परिजन ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए रेलवे प्रशासन से गुहार की है।

छत का प्लास्टर चेयर पर गिरा और बुजुर्ग घायल हो गया।
खनिज नगर निवासी मोहित गर्ग ने बताया- सुबह साढे़ 10 बजे चाचा यतीश चंद्र गुप्ता (70) को दिखाने के लिए आया। हम 16 नम्बर रूम के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान छत से प्लास्टर उनके सिर पर गिरा और वे बेसुध हो गए। इसके बाद डॉक्टर को दिखाया। जांच व सीटी स्केन कराया। अब वार्ड में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। रेलवे प्रशासन को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि आगे से किसी के साथ ऐसा नहीं हो।
इस सम्बन्ध में बात करने पर अस्पताल के अधीक्षक आर.पी. चौधरी ने बताया कि बरसात से कुछ प्लास्टर गिर गया था और मरीज का इलाज चल रहा है। कोई गम्भीर चोट नहीं है। जहां तक भवन की बात है तो मरम्मत के लिए बोल दिया है। ताकि आगे से ऐसा नहीं हो।
…………
पढें ये खबर भी…
अजमेर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा:50 साल बाद बालद का दड़ा श्रीनगर तालाब की चादर चली; कायड़ पुलिया डूबकर क्षतिग्रस्त, ट्रेफिक डायवर्ट

अजमेर में रविवार रात व सोमवार सुबह कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात हुई। सड़कों पर पानी भर गया। तापमान में भी गिरावट हुई। ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार बना रहा और गर्मी से राहत मिली। पूरी खबर पढें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments