![]()
अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात स्कूटी से लौट रहे कंपनी के मैनेजर की एक्सीडेंट में मौत हो गई। स्कूटी-बाइक की टक्कर हुई। जिसमें चोरोटी ईस्तमुरार, बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय संजय चौधरी की मौत हो गई। चौधरी एमआईए में प
फैक्ट्री में काम करने वालों ने पुलिस को बताया कि हैवेल्स फैक्ट्री के पास अचानक एक बाइक सवार ने संजय चौधरी की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
संजय चौधरी के चार छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अचानक हुए हादसे के कारण परिवार के लोगों को सुबह पता चला। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक छा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments