☜ Click Here to Star Rating


होटल मैरियट में संजीवनी बिल्डहोम प्रेजेंट्स माय एफएम राजस्थान विजनरी समिट 2025 का आयोजन किया गया।

होटल मैरियट में संजीवनी बिल्डहोम प्रेजेंट्स माय एफएम राजस्थान विजनरी समिट 2025 का आयोजन किया गया। दिन में जहां अलग-अलग सेशन में एक्सपर्ट्स ने राजस्थान प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं शाम को विजनरी लीडर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बॉली

.

सुनील शेट्टी ने कहा कि राजस्थान न केवल परंपरा और संस्कृति का धनी है, बल्कि नवाचार और विकास के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मुझे खुशी है कि यहां के विजनरी लीडर्स को सम्मानित कर रहा हूं। शेट्टी ने कहा कि मेरी फिल्म बॉर्डर का डायलॉग ये धरती मेरी मां है साहब जी, इसी राजस्थान की धरती पर बोला गया था। यहां से मुझे हमेशा प्यार, सम्मान और भरोसा मिला है। इस बार बारिश भी बहुत हुई है। हरियाली अच्छी हुई है। हर फील्ड में हरियाली है, यही खुशी की बात है। यह पूरा सभागार भरा हुआ है, जो बेहद खास है।

कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने विजनरी लीडर्स को हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में सुनील शेट्टी ने विजनरी लीडर्स को हौसला बढ़ाया।

सुनील ने कहा कि मेरी टीम को मैं अपनी सक्सेस के लिए जिम्मेदार मानूंगा। मैं बचपन से ही एनर्जेटिक रहा हूं। काम करने की आदत रही है। मेरी टीम फिजिकली भी चुस्त रखती है और मेंटली भी स्ट्रॉन्ग रखती है। हमेशा सक्सेस का क्रेडिट मुझे ही मिलता है, क्योंकि मैं एक्टर हूं, लेकिन यह क्रेडिट मेरी टीम को ही मिलना चाहिए। मिलकर राजस्थान को आगे बढाएंगे: प्रेमचंद बैरवा

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सबसे पहले मैं माय एफएम और संजीवनी बिल्डहोम का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने राजस्थान विजनरी समिट 2025 जैसा मंच तैयार किया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राजस्थान की उज्जवल भविष्य यात्रा का प्रतीक है। राजस्थान परंपरा और संस्कृति की धरोहर है। लेकिन आज यह सिर्फ अपनी विरासत तक सीमित नहीं है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और सुनील शेट्‌टी ने विनर्स को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और सुनील शेट्‌टी ने विनर्स को सम्मानित किया।

यह इनोवेशन, उद्यमिता और टेक्नोलॉजी की नई दिशा तय कर रहा है। आज हम देखते हैं कि एजुकेशन, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में राजस्थान तेजी से बदलाव ला रहा है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – राजस्थान को ग्रोथ एंड डेवलपमेंट का हब बनाना। इसके लिए सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस मंच पर प्रदेश के विजनरी लीडर्स एक साथ आए हैं। आपके अनुभव और विचार हमें यह समझने में मदद करेंगे कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए और अवसरों का लाभ कैसे उठाया जाए।

समिट की शुरुआत रियल एस्टेट एंड अर्बन ग्रोथ पैनल डिस्कशन से हुई।

समिट की शुरुआत रियल एस्टेट एंड अर्बन ग्रोथ पैनल डिस्कशन से हुई।

पैनल डिस्कशंस ने दिखाई नई राह

समिट की शुरुआत रियल एस्टेट एंड अर्बन ग्रोथ पैनल डिस्कशन से हुई। इसमें मंगलम बिल्ड डेवेलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, वर्ल्ड ट्रेड पार्क के एम.डी. अनूप बरतरिया, आई.एन.ए. सोलर के चेयरमैन मनीष गुप्ता, और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सी.पी.आर.ओ कैप्टेन शशी किरण शामिल रहे। इस सेशन का संचालन दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर मुकेश माथुर ने किया।

इसके बाद एजुकेशन पैनल डिस्कशन हुआ, जिसमें हायर एजुकेशन के चीफ सेक्रेटरी आईएएस कुलदीप रांका, नारायणा के चीफ एकडेमिक ऑफिसर आशीष अरोड़ा, विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सीएफएओ ओंकार बगड़िया और केम्ब्रिज कोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर व ट्रस्टी लता रावत शामिल हुईं। इस सेशन को इनोव हर की फाउंडर डॉ. श्वेता चौधरी ने मॉडरेट किया।

सहयोगी पार्टनर्स ने दिया साथ

माय एफएम की ओर से आयोजित समिट को सफल बनाने में संजीवनी बिल्डहोम, महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी, आई.एन.ए. सोलर, ऋतू आईवीएफ, जमना विद्यापीठ और निविक हॉस्पिटल का विशेष सहयोग रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading