![]()
राजसमंद साइबर पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारक 4 युवकों को गिरफ्तार किया।
राजसमंद साइबर पुलिस ने 4 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना डीवाईएसपी किशोर सिंह के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार साइबर ठगों, म्यूल अकाउंट धारकों और फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ च
4 को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के अनुसार अभियान में ठगी की राशि जमा करवाने के लिए अपने खाते उपलब्ध कराने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल प्रजापत पुत्र वरदीचंद प्रजापत, निवासी हाउसिंग बोर्ड राजसमंद, चेतन कुमार रेगर पुत्र जगदीशचंद्र रेगर, निवासी हाउसिंग बोर्ड राजसमंद, भैरूलाल शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी ताल (देवगढ़), राजसमंद, रतन सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी पिपरड़ा भट्टा शामिल है।
पुलिस निरीक्षक सरोज बैरवा के अनुसार ये युवक अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे जिससे कि ठगी की राशि जमा हो सके। इसके बाद राशि नकद रूप में निकालकर ठगों तक पहुंचाई जाती थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments