![]()
पर्चा बनवाने के लिए लम्बी कतार, एवं एक बैड पर एक से ज्यादा मरीज।
मौसमी बीमारियों के चलते कस्बे के उपजिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी पर सुबह से ही मरीजों की लम्बी – लम्बी कतारें लग रही हैं। जुकाम, खांसी, बुखार जैसी बीमारियों से उपजिला अस्पताल में ओपीडी की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। जब
वहीं मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच रिपोर्ट मिलने में भी देरी हो रही है। मरीजों को दो-तीन दिन के बाद जांच रिपोर्ट मिल पा रही है। इतना ही नहीं उपजिला अस्पताल में बेडों की भी कमी सामने आई है। एक बेड पर 2 से 3 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में चिकित्सकों के पास मरीजों की लाइनें लगी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों के 22 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 5 चिकित्सकों के भरोसे ही अस्पताल चल रहा है।
ऐसे कैसे होगा इलाज… उपजिला अस्पताल में कुल 105 पद हैं स्वीकृत, इनमें से 70 रिक्त
उपजिला अस्पताल में वर्तमान समय में 105 पद स्वीकृत है। वर्तमान समय में 17 चिकित्सकों के पद रिक्त है। इसके अलावा मेल नर्स प्रथम के 4 पद खाली,नर्स ग्रेड द्वितीय 23 पद रिक्त,1 पद वाहन चालक,सफाईकर्मी के 6 पद,वार्ड वॉय के 9 पद,1 वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन,1 पद सूचना सहायक,1 पद वरिष्ठ रेडियो ग्राफर,2 पद नेत्र सहायक,1 पद ईसीजी टेक्नीशियन,1 पद दंत टेक्नीशियन अन्य 3 के पद रिक्त है।
क्रमोन्नत हुआ तो 75 बेड हुए स्वीकृत, लेकिन अभी तक केवल 30 ही बेड
उपजिला अस्पताल पहले से सीएचसी हुआ करता था। सरकार के द्वारा सीएचसी को उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत किया गया। रिकॉर्ड में यह अस्पताल 75 बैड का है, लेकिन वर्तमान समय की बात की जाए तो महज 30 बैड ही ओपीडी के अंदर मरीजों का इलाज किया जाता है। जैसे- जैसे ओपीडी बढ़ती जा रही है। वैसे वैसे ही अब बैडों की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। बैडों की कमी होने से मरीज काफी परेशान रहते है। बाकी 45 बैड कहां हैं। उनका उपयोग क्यों नही किया जा रहा या बैड हैं भी या नही। ये एक सवाल बना हुआ है।
“बरसात का दौर जारी है। धीरे धीरे मच्छर पैदा हो रहे है। इसी कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उपजिला अस्पताल में ओपीडी 800 के आसपास हो गई है। मरीजों के लिए उचित उपचार दिया जा रहा है। मरीजों के लिए बेडों की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।”
-लखन चौधरी, बीसीएमओ , उपजिला अस्पताल, रूपवास
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments