MDM हॉस्पिटल में इन दिनों स्किन की बीमारी से संबंधित मरीज बढ़ रहे हैं।
मानसून सीजन के साथ ही जोधपुर में चर्म रोग (स्किन) मरीज भी बढ़ रहे हैं। शहर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल के स्किन डिपार्टमेंट में भी इन दिनों मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आम दिनों में 600 से 700 रहने वाली ओपीडी अब 1000 को पार हो चली है। इनमें
डॉ. पंकज राव ने बताया कि बारिश के मौसम में फंगल इन्फेक्शन के मरीज बढ़ जाते हैं और इसका असर हॉस्पिटल की ओपीडी पर भी पड़ा है। आमतौर पर ओपीडी 500 से 600 मरीजों तक की रहती है लेकिन इन दिनों 1000 और उससे कई बार पार भी हो जाती है।

MDM हॉस्पिटल में इन दिनों विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
हॉस्पिटल में इन दिनों करीब 25% मरीज फंगल इन्फेक्शन के शिकार है, क्योंकि गर्मी और उमस की वजह से फंगल इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी प्रमुख वजह गीले कपड़े पहनना या कपड़े ढंग से नहीं सूखना है। उसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन बढ़ जाता है। क्योंकि इन दिनों जोधपुर रीजन में बारिश भी अच्छी खासी हुई है।बारिश की वजह से मौसम खुला नहीं, कपड़े सीलन भरे होने की वजह से फंगस इन्फेक्शन बढ़ता रहता है।
हालांकि राहत भरी बात ये है कि बारिश के दिनों में मिलिरिया रूब्रा के मरीज भी उमस की वजह से बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई। इसके चलते इस बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या में भी कमी रही।

मौसम बीमारियों से बचाव के लिए डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आमजन को फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए उन्होंने जानकारी दी। बताया कि नहाने के बाद व्यक्ति अपने शरीर को तौलिए से पोंछने के बजाय उसे सूखने के लिए थोड़ा समय दें। गिले और सीलन वाले कपड़े नहीं पहने। अंडरगार्मेंट थोड़े लूज पहने, रात की लूज कपड़े पहनकर सोएं। बारिश के दौरान यदि भीग जाते हैं तो उन कपड़ों को तुरंत बदल दें उन्हें सुखाएं नहीं। क्योंकि जितनी देर तक कपड़े गीले रहेंगे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए सबसे जरूरी है कि सूखापन रखें हर तरीके से। इस तरह से खुद का इंफेक्शन से बचाव कर सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments