![]()
लाखेरी में आबकारी विभाग में तैनात एक जवान की अचानक मौत हो गई है।
बूंदी जिले के लाखेरी में आबकारी विभाग में तैनात एक जवान की अचानक मौत हो गई है। टोंक जिले के रलावता निवासी देवकरण गुर्जर 2012 से लाखेरी आबकारी थाने में तैनात थे। उनका इसी महीने रिटायरमेंट होना था।
देवकरण ने सीने में दर्द और शरीर में जकड़न की शिकायत की थी। इसके बाद वे एक होमगार्ड के साथ लाखेरी अस्पताल गए। अस्पताल में उन्हें उल्टी हुई और अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लाखेरी थाना अधिकारी सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। शरीर में जकड़न होने के बाद उन्हें जी घबराहट और उल्टी हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों को शुक्रवार देर शाम आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। देवकरण गुर्जर की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। परिजनों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। किसी तरह के संदेह की बात भी सामने नहीं आई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments