![]()
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने डीडवाना के कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने डीडवाना के कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बोर्ड अध्यक्ष ने सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर स्कैन अनिवार्य किया है। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पेपर बॉक्स की जांच और सील की सत्यता सुनिश्चित की जाएगी। पेपर डिलीवरी के समय वीडियोग्राफी की जाएगी।
डमी अभ्यर्थियों की पहचान के लिए हस्तलिखित नमूने लिए जाएंगे। परीक्षार्थियों के पास मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को नियमानुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिजली, पंखे, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था एक दिन पहले की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र मीणा ने परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, कोषाधिकारी भंवरलाल और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments