![]()
अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह 9 बजे बुखार की शिकायत पर बच्चे को भर्ती किया गया था।
पीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, दोपहर तक बच्चे को दो-तीन बार दौरे पड़ चुके थे। ड्यूटी डॉक्टर ने स्थिति को देखते हुए रेफर करने की बात कही, लेकिन परिजनों की ओर से पुरुष सहायक उपलब्ध न होने के कारण बच्चे का इलाज वहीं जारी रखा गया। रात करीब सवा नौ बजे बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि यदि बच्चे की हालत गंभीर थी तो उसे तुरंत रेफर किया जाना चाहिए था। आक्रोशित परिजन मृत बच्चे को बेड पर छोड़कर चले गए। बाद में अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्चुरी में रखवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments