जालोर में सुबह से बारिश का मौसम बना हुआ है।
जालोर में एक बा फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है। देर रात जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर चला। वहीं जिले के आस-पास ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश के बाद नदियों में पानी की आवक शुरू हो चुकी है। जिले के कुलथाना नदी में पानी आने के बाद जालोर से ज
वहीं जवाई बांध के कैचमेंट इलाके में लगातार हो रही बारिश से जवाई नदी में दोबारा पानी आया है। शनिवार सुबह तक शनिवार की सुबह जवाई बांध का गेज भी सुबह 8 बजे तक 54.75 फिट तक पहुंच गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जवाई नदी में पानी की आवक शुरू हो चुकी है।
दिन के तापमान में हुई गिरावट
शुक्रवार रात में जालोर जिला मुख्यालय पर-2, आहोर में-2, भीनमाल-1 व रानीवाड़ा में-8 एमएम बारिश हुई। इशनिवार की सुबह से बादल छाए हुए और बारिश का मौसम बना हुआ हैं।
जालोर में बादल छाए रहने से शुक्रवार को दिन के तापमान में 3.6 डिग्री गिरावट होकर 31.1 डिग्री व रात के तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.2 डिग्री दर्ज किया गया हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 34.7 व रात का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
सिरोही के पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते शनिवार को फिर जालोर जवाई नदीं में पानी की आवक हुई हैं। पानी सुबह पचानवा से होते हुए जिले में प्रवेश किया।

कहां कितनी हुई बारिश
| तहसील का नाम | एमएम में हुई बारिश |
| जालोर | 2 |
| आहोर | 2 |
| सायला | 0 |
| भीनमाल | 1 |
| बागोड़ा | 0 |
| जसवंतपुरा | 0 |
| रानीवाड़ा | 8 |
| चितलवाना | 0 |
| सांचौर | 0 |
| चितलवाना | 0 |
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments