पथराव में डिस्कॉम के 3 कर्मचारियों के आई मामूली चोटें।
डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में डिस्कॉम की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में बिजली विभाग की गाड़ियों के शीशे टूट गए। करीब 3 बिजली विभाग के कर्मचारियों के मामूली चोटें भी आई हैं। बड़ी मुश्किल से टीम अपनी जान बचाकर थाने पर पहुंची है। फिलहाल ड
बिजली विभाग की टीम पर पथराव
बिजली विभाग के AEN लोकेश सैनी ने बताया कि सीकरी के कोलरी गांव में कई दिनों से बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों द्वारा अवैध ट्रांसफार्मर लगे होने की शिकायत भी मिल रही थी। आज बिजली विभाग की टीम कोलरी गांव में कार्रवाई के लिए गई। जैसे ही टीम कार्रवाई करने के लिए उतरी तभी ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर पथराव कर दिया।

पथराव में बिजली विभाग की गाड़ियों के शीशे टूटे।
गाड़ियों के शीशे टूटे
सभी कर्मचारी वापस गाड़ियों में बैठे। पथराव में गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। कुछ कर्मचारियों के पत्थर लग जाने के कारण मामूली चोटें भी आई हैं। जैसे तैसे बिजली विभाग की टीम मौके से अपनी जान बचाकर भागी। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।
इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments