उदयपुर जिले के प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एंटी ड्रग्स जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक उपस्थित रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य ने बैठक की अध्यक्षता की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे। करीब 200 प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में पुलिस को सहयोग करना होगा। स्थानीय विवादों के समाधान में मदद करनी होगी। थाना स्तर पर शिकायतों के निपटारे में योगदान देना होगा।

सदस्यों को अवैध गतिविधियों की सूचना देने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करनी होगी। यातायात व्यवस्था में सहयोग करना होगा। अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करनी होगी। चोरी-लूट के मामलों में सहयोग करना होगा। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में योगदान देना होगा।

बैठक की अध्यक्षता करते जिला पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य
साइबर अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने हेल्पलाइन नंबर 8764535201 की जानकारी भी साझा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments