☜ Click Here to Star Rating


अलवर में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव की सुबह करीब 10:30 बजे की है।

.

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।

थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया- दोपहर 11 बजे सूचना मिली कि लाडपुर गांव में रुस्तम खान और साहबुद्दीन के परिवार में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पथराव में घायल दोनों पक्षों के 16 लोगों को रामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को अलवर रेफर कर दिया।

विवाद हाईवे के किनारे की जमीन को लेकर है। दोनों पक्ष इस जमीन पर कब्जे का दावा कर रहे हैं। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वीडियो बना रहे व्यक्ति पर भी पत्थर फेंके। इससे घर की खिड़की का कांच भी टूट गया।

वीडियो बना रहे व्यक्ति पर भी पत्थर फेंके। इससे घर की खिड़की का कांच भी टूट गया।

खेत में पानी देने को लेकर किया झगड़ा रुस्तम खान और साहबुद्दीन चचेरे भाई हैं। दोनों के पिता सगे भाई थे। साहबुद्दीन और रुस्तम दोनों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है।

साहबुद्दीन का कहना है कि अलवर-भरतपुर रोड पर गांव में ही हमारी जमीन है। जमीन पर एक बोरिंग है। रुस्तम पक्ष बोरिंग का पानी देने से इनकार कर रहा है। जबकि बोरिंग साझे की जमीन पर है।

तीन साल पहले भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने समझौता कराया था कि दोनों परिवार झगड़ा न करें और साझे की जमीन में सभी को पानी दें। गुरुवार को मैं खेत में पानी देने गया। इस बात को लेकर रुस्तम ने रात में विवाद किया।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे रुस्तम फिर झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसके परिवार की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। इसमें मैं, आसीन, रिजवान, साजिदा, दिलशाना, तारिफ, जाहिदा और सूफेदा घायल हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

गाली-गलौज और पथराव किया इधर, रुस्तम खान ने आरोप लगाया- सुबह 10:30 बजे साहबुद्दीन पक्ष के लोग घर आए। गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसमें मेरे परिवार के सहजल, मुमताज, शौकत, दिलशान, हंसीरा, नोहिदा, वारिशा और सैफ अली समेत आठ लोग घायल हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading