![]()
मौसम विभाग ने बीकानेर में बारिश के आसार तो जताए मगर बादलों को देख आसार कम ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तो बुधवार को ही बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बना कम दबाव के क्षेत्र का असर पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिमी राजस्थान तक होने की संभावना है। इसी कारण बुधवार को वेबसाइड पर अपडेट करते हुए बीकानेर जिले में 30 जुलाई से पांच अगस्त तक लगातार बारिश के आसार जताए गए हैं। बुधवार को आसमान में स्थिति मंगलवार जैसी ही रही। धूप निकली और बादल भी रहे मगर बारिश वाले बादल दिखाई नहीं दिए। इसीलिए बारिश के आसार भी कम नजर आ रहे हैं।
हालांकि मानूसन के मौसम में मिजाज बदलने में देर नहीं लगती और कभी भी बादल बरस सकते हैं मगर उसके लिए पर्याप्त मॉश्चर मिलना जरूरी है। बुधवार को दोपहर तक मॉश्चर ज्यादा नहीं था। 78 प्रतिशत नमी सुबह थी। इस बीच रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि लोगों को भरोसा है कि आने वाले सप्ताह में बारिश जरूर होगी क्योंकि आसमान पूरी तरह से साफ नहीं हो रहा और हवा ने रुख पश्चिमी नहीं किया। अगर पश्चिमी हवा चल गई तो बारिश की उम्मीद कम हो जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments