☜ Click Here to Star Rating


सोमवार से 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 69वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी।

चित्तौड़गढ़ जिले के पुरोहितों का सांवता गांव इन दिनों खेल के जोश और उत्साह से भरा हुआ है। यहां सोमवार से 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 69वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी। इस आयोजन में राजस्था

.

आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 1440 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो कुल 90 टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 1440 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो कुल 90 टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ता लाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और सक्रिय बना रहता है।

विधायक आक्या ने यह भी बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई स्टेडियम बनाए जा चुके हैं, जिसके कारण आज भारतीय खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं को उभरने का पूरा मौका मिले।

प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, पुरोहितों का सांवता में हो रही है, जहां खिलाड़ियों के ठहरने और खेलने की पूरी व्यवस्था की गई है। पहले दिन खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। खेल मैदान में दर्शकों की भी अच्छी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का एक बड़ा माध्यम है। इससे न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उन्हें आगे चलकर राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिल सकता है।

विधायक आक्या पर फुल बरसा कर किया स्वागत।

विधायक आक्या पर फुल बरसा कर किया स्वागत।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, खानपान और चिकित्सा जैसी सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन समिति का कहना है कि आने वाले दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे।

राज्य से लगभग 1440 बच्चे भाग ले रहे है।

राज्य से लगभग 1440 बच्चे भाग ले रहे है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading