![]()
डीग कलेक्टर उत्सव कौशल ने विकास कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
डीग कलेक्टर उत्सव कौशल ने सोमवार को पंचायत समिति सभागार डीग में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 और 2025-26 के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने इन कार्यों के शीघ्र और समयबद्ध क्
बैठक में कलेक्टर ने पला हवाई पट्टी, कामां बस स्टैंड, डीग बस स्टैंड, रसिया 33 केवी जीएसएस, जयश्री 33 केवी जीएसएस, सिरथला जीएसएस, अंजारी डंगीका, सेमली, लेहरवाड़ा, बढ़ेसरा और मौरोली में चल रहे जीएसएस कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने पसोपा देवनारायण आवासीय स्कूल , नौनेरा, दिदावली और परमदरा में माइनर निर्माण कार्य सहित अन्य विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वाटरशेड, नगरीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग को जल संचय से संबंधित सभी संरचनाओं की जानकारी ‘जल संरचना जन भागीदारी पोर्टल’ पर समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
जिला कलेक्टर ने गिरदावरी कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए, उन्होंने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई, रंगाई और मरम्मत कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे ‘गिव अप’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को इसे और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कर आमजन को अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments