![]()
खैरथल-तिजारा जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन और उनके कल्याणार्थ कार्यरत व्यक्तियों एवं संस्
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने बताया कि ये सम्मान समारोह निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। निदेशालय ने इसके लिए दो श्रेणियों में प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। पहली श्रेणी में ऐसे सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति शामिल हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
दूसरी श्रेणी में विशेष योग्यजनों के कल्याण एवं उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या एजेंसी शामिल हैं।
प्रस्ताव प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास, हरसौली रोड, खैरथल में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन पत्र और विस्तृत दिशा-निर्देश निदेशालय की वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in तथा जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments