![]()
27 विभागों के कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा
अलवर में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पीएफ आरडीए अधिनियम को निरस्त करना, जीपीएफ की राशि खातों में जमा कराना, 30 अक्टूबर 2017 की अधिसूचना के अनुसार
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा ने बताया कि राज्य सरकार को महासंघ द्वारा 5 जनवरी को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके विरोध में 23 सितंबर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पुनः ज्ञापन भेजा गया, मगर सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान करीब 27 विभागों के कर्मचारी संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रकाश पटेल, पेमाराम, शीश मोहम्मद, देवीसिंह, चरणजीत मुखीजा और गोपाललाल मीणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments