☜ Click Here to Star Rating


 करोजन साइंस एंड इंजीनियरिंग कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो कोरकॉन-2025 सोमवार को जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

करोजन साइंस एंड इंजीनियरिंग कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो कोरकॉन-2025 सोमवार को जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एसोसिएशन फॉर मैटेरियल्स प्रोटेक्शन एंड परफॉरमेंस (एएमपीपी) इंडिया चैप्टर की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत समेत विभिन्न देशों से 9

.

सम्मेलन में क्षरण नियंत्रण, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और मटेरियल प्रोटेक्शन पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। ऑयल-गैस, ऊर्जा, रक्षा, उर्वरक, रिफाइनरी, न्यूक्लियर और समुद्री संरचनाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने टेक्निकल सेशंस, राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और डिफेंस वर्कशॉप के जरिए नई तकनीकों और वैश्विक प्रथाओं पर चर्चा की।

आयोजन में भारत समेत विभिन्न देशों से 900 से अधिक प्रतिनिधि और 100 से अधिक प्रदर्शक कंपनियां शामिल हुईं।

आयोजन में भारत समेत विभिन्न देशों से 900 से अधिक प्रतिनिधि और 100 से अधिक प्रदर्शक कंपनियां शामिल हुईं।

एएमपीपी इंडिया चैप्टर के सेक्रेटरी दीपेन झवेरी ने कहा कि कोरकॉन-2025 ने ‘सुरक्षित, संरक्षित और सतत विश्व’ की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए उद्योग, शिक्षा और रक्षा क्षेत्र को एक साझा मंच पर जोड़ा है।

भारत में क्षरण की आर्थिक चुनौती पर चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि देश की जीडीपी का लगभग 4% यानी करीब 5.5 लाख करोड़ रुपए हर साल क्षरण से प्रभावित होते हैं। प्रभावी रोकथाम उपायों से 15 से 35% तक की बचत संभव है।

1992 से सक्रिय एएमपीपी इंडिया चैप्टर ने इस आयोजन के माध्यम से भारत को सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और मटेरियल प्रोटेक्शन इनोवेशन का उभरता केंद्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading