☜ Click Here to Star Rating



राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सम्मान के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तीन श्रेणियां निर्धारित की गई थीं। एक में 22 शिक्षकों को सम्मान दिया गया। लेकिन, उदयपुर समेत 12 जिले ऐसे हैं, जिन्हें एक भी कैटेगरी में सम्मान नहीं मिला।

.

हैरानी की बात यह है कि उदयपुर जैसे संभाग मुख्यालय वाले जिले को छोड़कर फलोदी, झुंझुनूं जैसे छोटे जिलों को 5-5 सम्मान दे दिए। इन जिलों को एक ही श्रेणी में 3-3 सम्मान भी दिए गए। इन गंभीर गड़बड़ियों के चलते शिक्षा विभाग का पुरस्कार सम्मान समारोह संदेह के घेरे में आ गया है।

उदयपुर से 3 नाम भेजे, नहीं चुने, फिर इन्हें जिला स्तर पर देना था सम्मान, हुआ 1 का

जिला स्तर पर हुए सम्मान समारोह में भी राज्य स्तर जैसी ही गड़बड़ियां सामने आई हैं। नियमों के अनुसार जिन शिक्षकों की फाइलें राज्य स्तरीय सम्मान के लिए भेजी गई थी, उन्हें लौटा देने की स्थिति में जिला स्तर पर चयन करना था। उदपुर से भेजी गई तीनों फाइलों को लौटा दिया गया। ऐसे में उन तीनों शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मान होना था। लेकिन यहां एक का ही किया गया।

पहले जिला-ब्लॉक स्तर थे, अब ब्लॉक को हटाया

शिक्षा विभाग की ओर से पहले ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार दिया जाता था। नियमों के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक, 6 से 8 तक और 9 से 12 तक की श्रेणियां बनाई गई थीं। इनमें हर श्रेणी में तीन-तीन शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाता था। जैसे ब्लॉक पर तीनों श्रेणी में तीन, जिले में भी तीन और राज्य स्तर पर भी तीन शिक्षकों का सम्मान किया जाता था। लेकिन, इस बार नियम बदल कर ब्लॉक को तो हटा ही दिया। बाकी जिला और राज्य को बरकरार रखा। राज्य स्तर पर महज 22 शिक्षकों को ही सम्मान दिया गया। हालांकि, इस बदलाव के कारणों का खुलासा आज तक नहीं हुआ।

जवाब देने से कतरा रहे जिम्मेदार, प्रभारी बोले- मार्किंग कम आई थी इस पूरे मामले को लेकर भास्कर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जबाव मांगा तो वे बचते नजर आए। जिला स्तर पर इसके प्रभारी सहायक निदेशक दिनेश बंसल ने बताया कि जिला स्तर पर एक को ही सम्मान दिया गया। क्योंकि, बाकी दो शिक्षकों की मार्किंग 25 से कम आई थी। इसलिए पुरस्कार नहीं मिला। जिला स्तर पर समारोह के लिए 1.35 लाख रुपए का बजट रखा गया था। जिसमें 35 हजार रुपए पुरस्कार के और बाकी व्यवस्थाओं के थे।

बता दें कि राज्यस्तर पर सम्मान पाने वाले शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए और जिला स्तर पर 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस सरकार ने ब्लॉक स्तर पर सम्मान पाने वालों को 5100 रुपए देने का प्रावधान लागू किया था। ब्लॉक स्तर पर इस बार शिक्षकों को सम्मान नहीं मिलेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading