महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से गुलाब बाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गुलाब बाग और जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर काना राम , SP अनिल कुमार बेनीवाल, ADM संजय शर्मा , नगर परिष

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला कलेक्टर कानाराम।
यह बोले, कलेक्टर कानाराम
इस दौरान कलेक्टर कानाराम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, त्याग और सेवा का प्रतीक है। गांधी का “स्वच्छता–सेवा” और शास्त्री का “जय जवान जय किसान” का नारा श आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं । उन्होंने आह्वान किया कि सभी अधिकारी–कर्मचारी और नागरिक गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। हमेशा जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते समय साध्य के साथ साधन की पवित्रता होना आवश्यक हैं।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के दौरान मौजूद लोग और अधिकारी।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन
गुलाब बाग में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राजकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्काउट–गाइड्स एवं आमजन ने सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रामधुन, बौद्ध प्रार्थना, गायत्री मंत्र, इस्लाम और जैन धर्म की प्रार्थनाएं, वैष्णव जन तो तेने कहिए, दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल और रघुपति राघव राजा राम जैसे भजनों का सामूहिक गायन किया। सभा में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों का स्वागत करते कलेक्टर, एसपी और नगर परिषद सभापति।
सफारी कर्मचारियों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सवाई माधोपुर की ओर से स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाले 15 सफाई कर्मियों को स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त सफाई कर्मी विमला को 5 लाख रुपये की जीपीएफ राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा गया । ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर श्रमदान कर गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन–जन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर ASP रामकुमार कस्वां, CDEO कृष्णा शर्मा , DEO हरकेश मीणा, SE बी.एल. मीणा, SE भगवान सहाय मीणा, उपनिदेशक समाज कल्याण मीना आर्य , स्काउट सचिव महेश सेजवाल , अधिकारी–कर्मचारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments