बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बारां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती जिलेभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत, उपखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय बारां में मुख्य कार्यक्रम मिनी सचिवालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गांधीजी के प्रिय भजन और रामधुन की प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जो 45 मिनट तक चलीं।
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और जिला परिषद के सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पमाला अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक दुर्गा शंकर मीणा, एडीएम विश्वजीत सिंह, तहसीलदार दशरथ मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिलेभर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने और स्वच्छता, सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments