☜ Click Here to Star Rating



भारतीय जनता पार्टी मंडल जारगा में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी मंडल जारगा में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की। जिला मंत्री ओमकार कटारा और मंडल अध्यक्ष जारगा रामलखन सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा भाव से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम जनता की कठिनाइयों को दूर करने के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं। राजावत ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री सत्यपाल सिंह गुर्जर, मंडल संयोजक कमल सिंह परमार, मंडल जारगा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश जगरिया और महामंत्री सुमेश परमार मौजूद रहे। इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक विजेंद्र पहाड़िया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सभा में हिस्सा लिया।

कंटेंट: अंकित गर्ग बसेड़ी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading