![]()
डीडवाना में कानूनगो संघ के जिला चुनाव के विजेताओं ने ली शपथ।
डीडवाना में कानूनगो संघ के जिला स्तरीय चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए हैं। नई कार्यकारिणी में सभा अध्यक्ष के रूप में प्रेमाराम सियाग को चुना गया है। भवानी सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष का पद शिवमाल सिंह को मिला है। नीरज स्वामी संगठन मंत्री और शंकरलाल छिपा मंत्री बनाए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद शर्मा को चुना गया है। गोपालराम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत पटवार संघ के जिला अध्यक्ष पवन मुंदलिया ने किया। इस अवसर पर मौलासर उपशाखा अध्यक्ष मनीष मंडीवाल, आरआई मांगीलाल शर्मा, रामनिवास जांगिड, रामनिवास फल्डोदा और पांचाराम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments