![]()
बीकानेर के कमला कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी तक हो गई। इस दौरान पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतक पति का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चाकू से हमला किसने किया था।
एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि कमला कॉलोनी में रहने वाले सन्नी पंवार उम्र 42 साल व पत्नी ममता पंवार के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान बीच बचाव करने के लिए जीतू पंवार पहुंच गया। जीतू सन्नी पंवार का भाई है। इस दौरान किसी ने चाकूबाजी कर दी, इससे सन्नी पंवार के गले पर चाकू लगा। घाव गहरा हुआ और इसी से सन्नी की मौत हो गई। वहीं पत्नी ममता और सन्नी के भाई जीतू पंवार के गंभीर चोट आई है। दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। जहां इनका इलाज शुरू हो गया। वहीं सन्नी का शव मोर्चरी में रखा गया है, जहां सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के साथ ही थानाधिकारी विश्वजीत भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही गिरफ्तारी होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments