श्रीगंगानगर में बॉर्डर एरिया के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। खाटलबाना गांव में एक पास्टर और उसके बेटे पर बीमारी ठीक करने का लालच देकर का धर्म परिवर्तन करवाने और सिख धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगा है। सोमवार

धर्म परिवर्तन करवाने वाला आरोपी पास्टर बग्गु सिंह।
पहले लालच दिया, अब धमकी
शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह लंबे समय से बीमार था। खाटलबाना के रहने वाले पास्टर बग्गुसिंह ने उसके घर आकर दावा किया कि ईसाई धर्म अपनाने से उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। इसके बाद उसे अपने घर ले जाकर जल पिलाया, मंत्र पढ़े और सिर पर हाथ रखकर कहा- अब तुम ईसाई हो गए हो, प्रभु यीशु तुम्हारी बीमारी ठीक करेंगे। इस दौरान बग्गुसिंह ने सिख धर्म और गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। सतनामसिंह ने यह बात अपने बेटे सुखविंद्रसिंह को बताई। सतनाम सिंह के लड़के सुखविंद्रसिंह ने जब पास्टर से बात की तो बग्गुसिंह ने धमकी दी कि उसके बड़े अधिकारियों से संपर्क हैं और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बग्गुसिंह के बेटे अमनदीप ने भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी। सतनाम सिंह और उसके लड़के सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग समेत वीडियो और ऑडियो पुलिस को सौंपे हैं।
शिकायतकर्ता सतनामसिंह ने बताया कि बग्गुसिंह ने खाटलबाना में अपने घर पर चर्च बनाया है, जहां रोजाना प्रार्थना सभाएं और धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही हैं। गरीब और मजदूर वर्ग को लालच देकर ईसाई बनाया जा रहा है।
पहले भी विवादों में रहा पास्टर
बग्गुसिंह का नाम इससे पहले भी धर्म परिवर्तन के मामले में सामने आ चुका है। मार्च 2024 में संगरिया थाने में उसके और बोलांवाली निवासी अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। दूसरे शिकायतकर्ता बंशीलाल शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी 2024 को बग्गुसिंह ने बोलांवाली में अनिल कुमार के घर पर धार्मिक आयोजन के बहाने लोगों को बुलाया और हिंदू देवी-देवताओं की बुराई कर एक-एक लाख रुपए में ईसाई धर्म अपनाने को कहा। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर संगरिया पुलिस ने बग्गु सिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
देर रात को मामला हुआ दर्ज
हिंदुमलकोट पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के जुड़े इस मामले से सबूत भी इकट्ठे किए हैं। जिसके के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिंदुमलकोट थानाधिकारी गुरलमेल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments