![]()
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन दिवसीय खेल गतिविधियों की शुरुआत हुई।
बूंदी में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर तीन दिवसीय खेल गतिविधियों की शुरुआत हुई। खेल संकुल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने किया। जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन चुंडावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया और शिक्षक गोपाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत खो-खो के उद्घाटन मैच से हुई। पहले दिन कबड्डी और खो-खो के मैच आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न गांवों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपना खेल कौशल दिखाया।
खो-खो की बालिका श्रेणी में भवानीपुरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंद कॉलेज, गोठड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो का फाइनल मुकाबला जखाना और खेल संकुल की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह आयोजन मेरा युवा भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र की ओर से किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments