![]()
सड़क धंसने से करणपुर कस्बे का संपर्क कट गया है। मंडरायल-करणपुर मार्ग और खंडार-बालेर मार्ग बंद हैं।
करौली के डांग क्षेत्र स्थित करणपुर कस्बे की दुर्गम घाटी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क धंसने से करणपुर कस्बे का संपर्क कट गया है। मंडरायल-करणपुर मार्ग और खंडार-बालेर मार्ग बंद हैं।
क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई रुक गई है। खाद्य सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन बंद है।
बिजासन माता मंदिर में भादो मास के दौरान होने वाले पदयात्रा और 56 भोग आयोजन प्रभावित हुए हैं। श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। घाटी में सड़क धंसने से चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।
छह दिन से आवागमन ठप होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केवल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर औपचारिकता की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घाटी की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments