![]()
सरकार की आंखों का पानी खत्म हो गया: नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झालावाड़ स्कूल हादसे में मरने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं देने पर सवाल उठाए। जूली ने कहा, विधानसभा में बड़े नेताओं और देश भर में हुए हादसों में जिनकी मौत हुई है उनको सबको श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया, लेकिन बड़े दुख की बात है, सरकार की आंखों का पानी खत्म हो गया। हिमाचल, झारखंड, उत्तराखंड में मरे हुए लोगों को हम श्रद्धांजलि दे रहे हैं, लेकिन हमारे झालावाड़ में जिन छोटे-छोटे मासूम बच्चों की स्कूल की बिल्डिंग गिरने से जान गई है, जो बच्चे पढ़ने गए थे और वापस नहीं आए, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आप 2 मिनट का वक्त क्यों नहीं निकाल पाए।
जयपुर | विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को सर्वदलीय बैठक में आकर प्रस्ताव रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक के आयोजन का उद्देश्य पक्ष व प्रतिपक्ष के सदस्यों के विभिन्न प्रस्तावों पर मंथन के साथ उन्हें सदन की कार्यवाही में शामिल किये जाने के लिए होता है। जूली ने सर्वदलीय बैठक में भाग नहीं लिया और सोमवार को सदन में व्यवधान डालते हुए सदन की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास किया।
झालावाड़ विद्यालय सहित गत दिनों पूरे राज्य में विद्यालयों में हुई ऐसी समस्त घटनाओं के प्रस्ताव शिक्षा विभाग से मंगवाए हैं, जिन्हें उचित समय पर सदन में कार्यवाही के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। झालावाड़ विद्यालय जैसी घटनाओं में राज्य के सभी जनप्रतिनिधि और राज्य सरकार शोक-संतप्त परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रतिपक्ष द्वारा राजनीति नहीं करनी चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments