SP राजेश कुमार मीना ने पुलिस अधिकारियों के साथ सिटी राउंड किया।
एसपी राजेश कुमार मीना ने सोमवार रात को सिटी राउंड किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त से लेकर अन्य अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले भर में भी पुलिस ने बीती रात को चार घंटे नाकाबंदी की इसमें 179 वाहनों के चालान बनाए हैं। वहीं 39 वाहन जब्त किए हैं।
इन जगहों पर लगाया एसपी ने राउंड
SP राजेश कुमार मीना ने सोमवार रात करीब दस बजे से टोंक डीएसपी राजेश विद्यार्थी, कोतवाल भंवरलाल वैष्णव को साथ लेकर सिटी राउंड किया। थाना कोतवाली से रवाना होकर घंटाघर, सआदत अस्पताल, जनाना हॉस्पिटल, बरखेड़ा बाबा, सिविल लाइन, डिपो, हेमू सर्कल, बड़ा कुआं, धन्ना तलाई, बस स्टैंड, छावनी चौराहा, बंबोर दरवाजा, घंटाघर, पंचकुई दरवाजा, पहाड़िया मैरिज गार्डन, बीडी कॉलोनी ,कलंदर बस्ती बहिर, ईद का तिराहा, पटेल सर्कल, मेहंदीबाग, बावड़ी चौराहा, मुनीर खां की मस्जिद, नजरबाग रोड, बड़ा कुआं, काफला, होकर वापस घंटाघर तक सिटी राउंड किया गया। इस दौरान पुलिस की रात्रि गश्त समेत अन्य संबंधित कानून व्यवस्था देखी।

बीती रात चार घंटे तक वाहनों की चेकिंग कर 39 वाहन जब्त किए। 179 वाहनों के चालान बनाए।
डंपर समेत 39 वाहन जब्त
जिले भर में थाना पुलिस ने सोमवार शाम 6 बजे से रात दस बजे तक SP के निर्देश पर नाकाबंदी की गई। इसमें 55 ब्लैक शीशे लगे वाहन, 20 बिना नंबरी वाहन एवं 104 अन्य वाहन के चालान बनाए गए। कुल 179 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 39 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments