![]()
राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने आज रिमांड अवधी खत्म होने पर पाक जासूस हनीफ खान को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हनीफ खान को जेल भेज दिया। इंटेलिजेंस टीम ने रिमांड के दौरान हनीफ खान और उस के पाक रिश्तेदारों के बारे में कई जानकारी ली। इन जानकारियों को इंट
इंटेलिजेंस अधिकारियों की माने तो अंतरराष्ट्रीय सीमा से संबंधित कई गोपनीय सूचनाएं पाक एजेंसी आईएसआई को आरोपी ने भेजी। आरोपी के बैंक खाते,घर से मिले दस्तावेज,मोबाइल कॉल,मोबाइल रिकॉर्डिंग,मोबाइल में सेव डाटा से यह स्पष्ट हो चुका है कि आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी कई अहम जानकारी पैसे के लिए पाक दी थी। गुरुवार को राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने मोहनगढ़ से हनीफ खान को गिरफ्तार किया था,उस दौरान भी आरोपी एक्टिवली पाक एजेंट के साथ सम्पर्क में था। चार दिन के रिमांड अवधी के दौरान आरोपी ने कई सामरिक जानकारी पाक को देना स्वीकार किया। सीमा पर सेना और अन्य जगहों की सूचनाएं और फोटोग्राफ सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर को मुहैया करवाता था । जांच के दौरान हनीफ खान के मोबाइल में तीन विदेशी नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी मिली थी । इनमें से दो नंबर पाकिस्तान और एक नंबर यूएई का है । हनीफ खान विदेश में बैठे हेंडलर्स के निर्देशों के मुताबिक सामरिक महत्व या सेना संबंधी सूचनाएं और फोटो उन्हें मुहैया कराता था । इसके बदले हनीफ और उसके रिश्तेदारों के खातों में पैसा भेजा जाता था।
विशेष लोक अभियोजक सुदेश कुमार सतवान ने बताया कि 11 दिन चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आरोपी ने कई सामरिक जानकारी जैसे सेना का मूवेंट, कैंप की लोकेशन, अधिकारियों और हथियारों की लोकेशन सहित कई जानकारी आईएसआई के साथ साझा की। 4 दिन के रिमांड पर के बाद आज आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments