☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

झालावाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने फसल खराबे का मुआवजा और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर और सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू के नेतृत्व में किसान गंगधार उपखंड कार्यालय पहुंचे।

.

उपखंड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पीलिया मोजक रोग से प्रभावित सोयाबीन की फसल का सर्वे कराने की मांग की गई। किसानों ने बीमा क्लेम और उचित मुआवजा राशि की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर न लगाने का आग्रह किया।

विधायक भेरूसिंह बापू ने कहा कि किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय पर मुआवजा और बीमा क्लेम नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में डग विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन मुख्यमंत्री और जिला कलक्टर के नाम सौंपा गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading