![]()
सिविल लाइंस में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बुधवार को स्थानीय नागरिकों की आपात बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा।
हनुमानगढ़ के सिविल लाइंस में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बुधवार को स्थानीय नागरिकों की आपात बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। अबोहर बायपास के दूसरी तरफ डाले जा रहे सीवरेज के पानी से उठने वाली दुर्गंध से क्षेत्र के निवासी त्रस्त हैं।
न्यू सिविल लाइंस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहनलाल इंदलिया ने बताया कि यह शहर का पॉश इलाका है। पहले रीको एरिया की फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी से परेशानी थी। अब नगर परिषद की ओर से पूरे शहर का सीवरेज पानी कच्चे बांध में डाला जा रहा है। यह बांध पहले भी कई बार टूट चुका है।
दो दिन पहले एसटीपी डैम टूटने से सीवरेज का पानी कॉलोनी में भर गया। इससे मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। कुछ मकान धंस गए और फर्श टूट गए। बारिश के समय जिला कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पानी जमा हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द ही स्थाई समाधान नहीं निकालता है, तो वे बायपास की तरफ सीवरेज पानी डालने से रोक देंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments