![]()
शहर में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने पिता के साथ मारपीट की। बेटे ने पिता के प्राईवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी जबकि वारदात के बाद नाबालिग बेटा फरार है।
झगड़े के बाद उज्जैन से लौटे थे
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घायल ने बताया कि मैं आज सुबह ही भीलवाड़ा आया था, शनिवार को मेरे बेटे ने मेरे साथ गाली गलौज की थी तो में गुस्से में उज्जैन चला गया था।
बेटे ने हमला किया
वहां से आज सोमवार सुबह 8 बजे ही भीलवाड़ा अपने घर आया था। फिर मैंने मेरी पत्नी को खाना लगाने को कहा तो उसने कहा कि आप यहां क्यों आए? मैं और मेरी पत्नी बात कर ही रहे थे कि इसी दौरान मेरा लड़का गुस्से में उठा और मेरे साथ मारपीट करने लग गया। फिर मेरे प्राइवेट पार्ट पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस इलाज के लिए ले गई
जिससे मैं वहीं बेहोश हो गया। कुछ देर बाद जब मुझे होश आया तो मैं खून से लथपथ पड़ा हुआ था। फिर किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ही मुझे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल का जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है।
पत्नी बोलीं- शराब पीता है पति
पीड़ित की पत्नी ने बताया कि पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। आज सुबह भी शराब के नशे में धुत्त होकर उसने मारपीट की और अपने कपड़े उतार दिए। इस दौरान बच्चे और पति के बीच कहासुनी हुई। इसमें भूलवश पति को चोट आ गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments