पाली जिले के सोजत सिटी में एक मिठाई की शॉप पर जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
प्रदेश भर में त्योहारी सीजन को देखते हुए पाली जिले में विशेष अभियान के तहत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोजत सिटी में 5 मिठाइयों की शॉप पर कार्रवाई की।
182 किलो मिठाई नष्ट करवाई
टीम ने यहां चाचा मिठाई वाला मेन बाजार सोजत सिटी पर दबिश देकर इण्डस्ट्रियल कलर का उपयोग कर मिठाई बनाने वाले खाद्य कारोबार कर्ता के गोदाम व दुकान पर कार्रवाई की। इस दबिश के दौरान शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से अधिक कलर युक्त 182 किलो मिठाई को नष्ट करवाया गया। साथ ही सोजतसिटी में छप्पन भोग मिष्ठान भण्डार, चाचा मिठाई वाला, वैष्णव स्वीट का निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छता रखने की हिदायत दी।
कैफे से पनीर के सैंपल लिए
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा, दिलीप सिंह यादव ने 5 मिष्ठान भंडारों से 6 सैंपल लिए। कार्रवाई के दौरान सोजत सिटी के बिरस्टो कैफे की प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पनीर का सैंपल लिया गया। इन सभी खाद्य कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए इनके सेम्पल लिए जो जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल के साथ ऑपरेटर ओम प्रकाश प्रजापत, लक्ष्मण दान चारण मौजूद रहे।

पाली जिले के सोजत सिटी में एक मिठाई की शॉप पर जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
अधिक कलर उपयोग से हो सकता है कैंसर
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया की जो मिठाई आपकी आंखों को रंगीन व अच्छी दिखाई देती है उसमें कलर की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में कैंसर जैसी बीमारी पैदा हो सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया की एफएसएसआई द्वारा प्रमाणित 100 ग्राम बुश कलर का उपयोग 2 हजार किलो तक मिठाई बनाने में बराबर अनुपात में उपयोग किया जाता है। जबकि आम व्यक्ति को मिठाई को रंगीन व अच्छी दिखाने के चक्कर में मिष्ठान भण्डार वाले उसे 100 ग्राम बुश कलर का उपयोग मात्र 200 किलो मिठाई बनाने में कर देते हैं, जिससे कलर का अधिक उपयोग होने के कारण कैंसर फैलने का डर रहता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments