☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ में आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस पर आंगनबाड़ी बहनों ने कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव को बांधी राखी।

हनुमानगढ़ में “बहनों की सुरक्षा – सम्मान पर्व” अभियान के तहत मंगलवार को जंक्शन स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में “आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस” का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की।

.

इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पोषण शपथ दिलाई। जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी भी बांधी।

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आंगनबाड़ी बहनों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आंगनबाड़ी बहनों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

हनुमानगढ़ और संगरिया ब्लॉक की लगभग 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहीं। अन्य ब्लॉकों की बहनों ने ब्लॉक स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागीदारी की।

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी बहन को 501 रुपए की डीबीटी दी गई। कार्यक्रम स्थल पर छाता और मिठाई का वितरण कर उनका अभिनंदन किया गया। आंगनबाड़ी बहनों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया।

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी बहनों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को माँ और गुरु की उपमा दी है। यह उनके कार्य की महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने बहनों से राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, भाजपा नेत्री गुलाब सींवर, विकास गुप्ता, एडीएम उम्मेदी लाल मीना और एसीईओ सुनील छाबड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सभी वक्ताओं ने आंगनबाड़ी बहनों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें समाज की रीढ़ बताया। अमित सहू ने छाता वितरण को महिलाओं की सुरक्षा का प्रतीक बताया। डेलू ने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बहनों की भूमिका केंद्रीय है।

कार्यक्रम का संचालन भीष्म कौशिक ने किया। अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सुनीता शर्मा ने सभी का आभार जताया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading