☜ Click Here to Star Rating


श्रीमाधोपुर में सीवर लाइन की मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जिसका काम करते समय अचानक मिट्टी ढह गई और दो मजदूर नीचे दब गए। हादसा वार्ड 30 में चौधरी धर्मशाला के पास बुधवार रात करीब 9ः30 बजे हुआ।

.

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 30 में सीवरेज के ठेकेदार द्वारा 10 से 20 फीट गहरी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। जिसमें ग्वालियर निवासी सचिन और अजमेर निवासी अमरचंद दब गए।

सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

मोहल्लेवासियों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। लोग नीचे उतरे और फावड़े एवं हाथों से मिट्टी हटाकर दोनों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

मोहल्ले के लोगों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया।

मोहल्ले के लोगों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया।

मोहल्ले के लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। ऊपर से मिट्टी न गिरे, इसके लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी।

वार्ड 30 में 10 से 20 फीट गहरी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है।

वार्ड 30 में 10 से 20 फीट गहरी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है।

सुपरवाइजर विनोद सिंह ने बताया कि काम बुधवार शाम को रोक दिया गया था। उन्होंने दोनों मजदूरों को साइट पर काम करने से मना किया था और सुबह काम करने के लिए कहा था। लेकिन राखी त्योहार के चलते दोनों मजदूर जल्दी घर जाना चाहते थे। इसलिए दोनों रात में ही काम पूरा करने की सोच से गहरे गड्ढे में उतर गए, जिससे यह हादसा हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading