![]()
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने 10 हजार रुपए के इनामी वांटेड को अरेस्ट किया है। फरारी में उसे शरण देने वाले उसके तीन साथियों को भी एसओजी ने पकड़ा है। विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाकर आरोपी की ओर से चयनित करवाया गया था। गिरफ्तार चारों आरो
एडीजी (एसओजी/एटीएस) वीके सिंह ने बताया- आरोपी दिनेश कुमार मीणा निवासी लालसोट दौसा हाल कनिष्ठ लिपिक ग्रेड द्वितीय टोंक, शुभम फलोदिया निवासी माधोराजपुरा जयपुर ग्रामीण, अजय कुमार मीणा निवासी चतरपुरा रामनगरिया और महेन्द्र कुमार मीणा निवासी लालसोट दौसा को अरेस्ट किया है। आरोपी दिनेश कुमार मीणा पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी दिनेश कुमार मीणा के दो संगे भाई मनीष कुमार मीणा और दीपक कुमार मीणा है। गिरोह का सरगना उनका मामा महेश कुमार मीणा है।
मनीष कुमार मीणा ने अपने साथी रोशन लाल मीणा के साथ मिलकर अपने रिश्तेदारों व जानकारों को डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित करवाया। एसओजी की ओर से आरोपी मनीष कुमार मीणा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। दिनेश और मनीष कुमार की फरारी के दौरान सहयोगी अजय, महेन्द्र कुमार और शुभम ने अपने जानकारों के मकान किराए पर दिलवाए। कैश रुपए व स्वयं के क्रेडि कार्ड से आर्थिक मदद की। फरारी के दौरान जाली आधार कार्ड से अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। फरारी के दौरान आरोपी दिनेश कुमार ने अपने पिता की स्कॉर्पियो गाड़ी पर फेक नंबर प्लेट लगा रखी थी।
6 अभ्यार्थियों की जगह डमी अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा में चीटिंग मामले में साल-2022 में एसओजी की ओर से मामला दर्ज किया गया था। एसओजी जांच में आरोपी दिनेश कुमार के एसआई भर्ती परीक्षा, पटवारी भर्ती परीक्षा और एलडीसी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास करवाना सामने आया। एसआई भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू तक डमी अभ्यर्थी से दिलवाकर चयनित करवाया था। एसओजी की ओर से 10 हजार रुपए का इनाम दिनेश कुमार पर रखा गया।
आरोपी दिनेश कुमार ने अपने भाई मनीष मीणा व दीपक मीणा और मामा महेश मीणा के साथ मिलकर तीनों भर्ती परीक्षाओं में 6 अभ्यार्थियों की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर एग्जाम पास करके चयनित करवाया। सभी परीक्षा में रोशन लाल मीणा डमी अभ्यर्थी के रूप में बैठा था, जिसे पूर्व में अरेस्ट कर जेसी भेज जा चुका है।
पूर्व अरेस्ट आरोपी दीपक मीणा की जगह एसआई भर्ती परीक्षा में रोशन लाल बैठा था, जिसमें दीपक मीणा लिखित परीक्षा में पास हो गया था। दीपक मीणा के भाई मनीष मीणा की जगह लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में भी रोशन लाल बैठा था, जिसमें मनीष मीणा का एसआई भर्ती में चयन होकर साल-2020 से इंटेलिजेंस में एसआई के पद पर कार्यरत था, जिसे डिपार्टमेंट की ओर से बर्खास्त कर दिया। इसी प्रकार आरोपी दिनेश कुमार मीणा और पूर्व में अरेस्ट महेश कुमार मीणा की जगह लिपिक ग्रेड-सैकेंड की लिखित परीक्षा में रोशन लाल बैठा था। जिसमें ये दोनों चयनित होकर वर्तमान में वाणिज्यिक कर विभाग दौसा में नौकरी कर रहे थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments