☜ Click Here to Star Rating



.

जयपुर | एसओजी ने फर्जी डिग्री घोटाले में कार्रवाई करते हुए रविवार को सिविल इंजीनियर की फर्जी डिग्री दिलवाने वाले दलाल को गिरफ्तार किया है।

दलाल ने सहायक अभियंता की नौकरी प्राप्त करने वाले को गुजरात के एक कॉलेज से डिग्री दिलवाई थी, जिसने फर्जी डिग्री प्राप्त की उसने 12वीं के बाद पढ़ाई ही नहीं की थी। इसके बावजूद फर्जी डिग्री के आधार पर आरपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अभियंता (सिविल) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में 7वीं रैंक हासिल कर चयनित हो गया था। एसओजी के अनुसार आरोपी सागर दौलतानी निवासी जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आदित्य यादव को अहमदाबाद स्थित कलर्स यूनिवर्सिटी (वर्तमान में साबरमती विश्वविद्यालय) से फर्जी बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) की डिग्री दिलाई थी। एसओजी आदित्य यादव को 9 अगस्त, 2024 को गिरफ्तार किया था। यादव ने 12वीं के बाद पढ़ाई ही नहीं की थी।

फर्जी डिग्री के आधार पर आरपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अभियंता (सिविल) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में 7वीं रैंक हासिल कर चयनित सूची में स्थान पाया था। फर्जी डिग्री कांड का यह खुलासा भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोपी सागर दौलतानी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading