☜ Click Here to Star Rating



सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले इन्फ्लुएंसर वीडियो और रील बनाने के लिए डिस्कॉम को गलत सूचना देकर लाइट बंद करवाई फिर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। वीडियो डिस्कॉम के पास पहुंचा तो हरकत में आया। इन्फ्लूएंसर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। मामला बाड़मेर

.

दरअसल, शोभाला दर्शन निवासी लूणाराम उर्फ यश उर्फ बाबू तस्कर पुत्र सुखराम सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर है। जिसके इंस्टाग्राम पर यश सुथार नाम से आईडी है। अलग-अलग कॉमेडी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। जिसमें इसकी तीन-चार जनों की टीम है। इसने 15 अगस्त को एक 1 मिनट 59 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें लाइट को लेकर वीडियो बनाया। उसने गलत सूचना देकर डिस्कॉम से लाइट कटवाई और ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया।

सेड़वा एईएन अनिल विश्नोई ने कहा- वीडियो संज्ञान में आने के बाद हमारे स्टाफ से वीडियो की जांच करवाई गई। इसके बाद 18 अगस्त को हमने थाने में एफआईआर दर्ज करने की रिपोर्ट दी थी। इससे हमारे विभाग की छवि धूमिल होती है।

सेड़वा के एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया- हमने लूणाराम पुत्र सखराम निवासी शोभाला दर्शान समेत चार जनों को बीएसएन की धारा 1ृ89 में गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जमानत पर रिहा हो गए है।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की ओर से बनाया गया

वीडियो संज्ञान में आने के बाद सेड़वा डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने सेड़वा थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 17 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर बनाई गई रील की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए गुड़ामालानी खंड से मिली। अलगे दिन 18 अगस्त को वीडियो के तथ्यों की जानकारी के लिए संबंधित कनिष्ठ अभियंता, सभी लाइनमैंन व सभी सब स्टेशन पर कार्यरत संविदान कर्मी से संपर्क कर संपूर्ण तथ्यों की जांच की गई। सामने आया कि 33/11 केवी सब स्टेशन शौभाला दर्शान से निकलने वाले 11 केवी शौभाला फीडर पर कुछ अनजान व्यक्तियों ने वीडियो बनानकर सोशल मीडिया पर अपलोग किया गया। निगम की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। यह वीडिया लूणााराम पुत्र सुखराम निवासी शौभाला दर्शान व चार-पांच अन्य लोगों ने बनाया गया।

इन्फ्लूएंसर के फोन से करवाया शटडाउन

डिस्कॉम ने रिपोर्ट में बताया कि लूणाराम के मोबाइल से गोविंदराम के व्यक्ति ने 33/11केवी सब स्टेशन शौभाला दर्शान पर फोन पर कहा कि मोहनलाल पुत्र मगलाराम के बेरे पर जंपर में स्पार्किग होने का बताकर लाइट काटने को कहा गया। कुछ समय बाद ही इसी व्यक्ति ने वापिस सब स्टेशन पर आकर 11केवी शौभाला फीडर लाइन चालू करने को कहा गया। उस समय सब स्टेशन पर मैसर्स आरकेएस इलेक्ट्रीकल्स जयपुर की फर्म का ठेकाकर्मी सदराम पुत्र फगलूराम निवासी शौभाला दर्शान कार्यरत था। वीडियो बनाने का आभास संविदाकर्मी को नहीं हुआ। जिसकी वजह से इन व्यक्तियों ने वीडियो बनाकर व एडिट करके निगम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

476 के है इंस्टाग्राम पर फॉलाअर्स

लूणाराम जागिड़ ने यश सुथार के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर रखी है। इसके 476 Okay फॉलोअर्स है। इस पर 15 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट शेयर की थी। वीडियो 1 मिनट 59 सेकेंड का है। जिसमें चार व्यक्ति दिखाई दे रहे है। पांचवा वीडियो शूट कर रहा है। एक कमरे में बल्ब लेकर पावर बोर्ड में लगाकर कर बंद चालू कर रहा है। फिर बोल रहा है कि डीपी (ट्रांसफॉर्मर) पर जंपर उड़ा हुआ है। डीपी में गड़बड़ है। वहां से चारों डीपी के पास चले जाते है। लूणाराम बोल रहा है कि जंपर उड़ा हुआ है। एक आदमी जाकर शटडाउन ले लो। तब टाबरों का काम नहीं है दूसरे व्यक्ति को भेजा। इस दौरान कॉमेडी भी कर रहे है। तब फोन आने पर पूछता है शटडाउन ले लिया। तब कहा पांच मिनट रुको। तब लूणाराम डीपी पर चढ़ कर लाइट सही करने की नोटकी कर रहा होता हे। तभी जीएसएस में बैठे व्यक्ति के पास किस का फोन आ जाता है। वह फोन पर बाते-बातें करते है लाइट सप्लाई शुरू कर देता है। इससे डीपी चढ़ा व्यक्ति नीचे गिरता है। सीधा उसका कंकाल ही गिरता वीडियो दिखाया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading