☜ Click Here to Star Rating


जयपुर के रहने वाले मुकेश की कन्या कुमारी में हत्या का मामला सामने आया है।

जयपुर के एक युवक की कन्या कुमारी में हत्या करने का मामला सामने आया है। तमिलनाडु पुलिस को समुद्र के किनारे उसकी लाश पड़ी मिली। महज 10 दिन पहले ही वह जॉब करने के लिए कन्या कुमारी गया था। विश्वकर्मा थाने में मृतक की बहन ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हु

.

पुलिस ने बताया- विश्वकर्मा के सूर्य नगर निवासी मुकेश नायक (25) की मौत पर हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। मृतक मुकेश की बहन मधु ने दोस्त हिम्मत सिंह पर आरोप लगाया है। शिकायत में बताया- परिवार के साथ रहकर मुकेश नायक मजदूरी करता था। पिछले कुछ समय पहले हिम्मत सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। दोस्ती होने पर एक-दूसरे से मिलने-जुलने के साथ बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि हिम्मत सिंह ने उसके भाई मुकेश को कन्या कुमारी में अच्छी सैलरी पर जॉब लगाने का लालच दिया। सभी खर्चा कंपनी का होना बताकर मुकेश को जॉब के लिए राजी किया।

समुद्र के किनारे मुकेश की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी मिली।

समुद्र के किनारे मुकेश की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी मिली।

लापता होने के बाद मिली लाश एडवोकेट सुरेन्द्र ने बताया- 15 जुलाई को मुकेश को अपने साथ हिम्मत सिंह कन्या कुमारी (तमिलनाडु) ट्रेन से ले गया था। वह एक होटल में ठहरा कर उससे कुकिंग का काम करवाया जाने लगा। 25 जुलाई को हिम्मत सिंह ने बहन मधु को कॉल कर उसके भाई मुकेश के होटल से बिना बताए जाने के बारे में बताया। कन्या कुमारी के पुलिस स्टेशन में हिम्मत सिंह ने मुकेश की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई। दो दिन बाद 27 जुलाई को दोबारा कॉल कर मधु को बताया कि उसके भाई की लाश समुद्र किनारे पड़ी मिली है।

बहन मधु का आरोप- हत्या कर भाई मुकेश की लाश पानी में डाल दी।

बहन मधु का आरोप- हत्या कर भाई मुकेश की लाश पानी में डाल दी।

धमकाकर करवाया अंतिम संस्कार बहन मधु का आरोप है कि आरोपी हिम्मत सिंह ने उसके भाई मुकेश का मोबाइल छीनकर हत्या कर दी। उसकी लाश को पानी में डाल दिया। लहर के चलते समुद्र किनारे लाश आने पर वह सड़ी-गली हालत में पड़ी मिली। तमिलनाडु पुलिस की ओर से हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव को रखवाया गया। हिम्मत सिंह की ओर से कॉल कर लाश को राजस्थान ले जाने के लिए घर से मेंबर को भेजने की कहा गया। फ्लाइट से बड़ा भाई और मामा के पहुंचने पर दबाव बनाकर कन्या कुमारी में ही दाह संस्कार करवा दिया। अंतिम संस्कार के बाद मेडिकल रिपोर्ट मांगने पर धमकाकर वापस भेज दिया।

कन्या कुमारी के पुलिस स्टेशन में मुकेश के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

कन्या कुमारी के पुलिस स्टेशन में मुकेश के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading