☜ Click Here to Star Rating


मानसून आने के बाद शुरू हुई बारिश के साथ ही राज्य में सांप काटने के मामले तेजी बढ़ने लगे है। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में हर दिन 3 से 4 केस अलग-अलग हॉस्पिटलों से रेफर होकर आ रहे है। पिछले 2 माह की रिपोर्ट देखें तो SMS हॉस्पिटल में स्नैक बाइट के

.

SMS हॉस्पिटल की ​एक रिपोर्ट के अनुसार, जून और जुलाई के माह में अब तक यानी 2 माह में सांप काटने के करीब 252 केस रेफर होकर हॉस्पिटल आ चुके हैं। ये केस ज्यादातर गंभीर होते हैं। जो आसपास के ग्रामीण इलाकों या दूसरे जिलों से आ रहे हैं।

SMS हॉस्पिटल में रोज 2 से 3 केस सामने आ रहे। (फाइल फोटो)

SMS हॉस्पिटल में रोज 2 से 3 केस सामने आ रहे। (फाइल फोटो)

बारिश के कारण बढ़े केस

डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर केस पूर्वी राजस्थान के दौसा, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक के एरिया से आ रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि तेज बारिश में पानी भरने के कारण सांप या दूसरे जहरीले जीव-जंतु बिलों से बाहर निकलकर जमीन पर घूमते हैं। खेतों में काम करने के दौरान किसानों के साथ सांप काटने के ज्यादा केस इन दिनों सामने आते हैं।

रबड़ वाले बड़े जूते पहनकर खेती करने की सलाह

SMS मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और गणगौरी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. लिनेश्वर हर्षवर्धन का कहना है कि स्नैक बाइट के ज्यादातर मामले ग्रामीण इलाकों से आ रहे है। ऐसे में ग्रामीण एरिया में रहने वाले किसान जो खेतों में काम करते है, उनको रबड़ के लम्बी मोहरी वाले जूते (गंबूट) पहनकर खेतों में काम करना चाहिए। ताकि अगर ​गलती से किसी जहरीला जीव-जंतु जैसे सांप, बिच्छू आदि पर पैर भी पड़ता है तो उसके हमले से बच सके। क्योंकि सांप, बिच्छू पैरों पर ही ज्यादा काटते है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading