☜ Click Here to Star Rating


जब्त किए गए अवैध शराब के कार्टून।

सीकर की डीएसटी टीम ने अजीतगढ़ पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन्होंने हरियाणा से गुजरात ले जाई रही लाखों रुपए की अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

.

DST इंचार्ज वीरेंद्र यादव के मुताबिक इस कार्रवाई में उनकी टीम के कांस्टेबल हरीश भांभू और सुनील की अहम भूमिका रही। जिसके आधार पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम के पास इनपुट था कि हरियाणा से गुजरात की तरफ अवैध शराब से भरा डाक-पार्सल कंटेनर निकलेगा। इस सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अजीतगढ़ में त्रिवेणी टोल,धाराजी टेक के पास कार्रवाई करते हुए कंटेनर को रुकवाया गया।

अवैध शराब के कार्टून को उतारने में देर रात हो गई।

अवैध शराब के कार्टून को उतारने में देर रात हो गई।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर करीब 380 से ज्यादा कार्टून मिले। इनमें रॉयल स्टैग,रॉयल चैलेंज,मैकडॉल सहित अन्य व्हिस्की और शराब की बोतलें थी। ऐसे में अवैध शराब को जप्त करते हुए आरोपी ड्राइवर अणदाराम जाट(28) पुत्र मंगलाराम जाट निवासी खरनतिया, बायतु बालोतरा को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया है।

इस कंटेनर में शराब को हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था।

इस कंटेनर में शराब को हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था।

जप्त की गई शराब की मात्रा 2652 लीटर और 516 लीटर बीयर है। अब ड्राइवर से तस्कर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त की गई शराब की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा है। बता दें कि इससे पहले भी अजीतगढ़ में जिला विशेष टीम के द्वारा अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया था। तब नारियल और फ्रूटी की आड़ में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। इससे पहले गोकुलपुरा इलाके में डीएसटी टीम ने सीमेंट मिक्सर मशीन से एक करोड़ से अधिक की अवैध शराब पकड़ी थी।

पुलिस के मुताबिक अब सीकर में अजीतगढ़ रूट शराब तस्करों का पसंदीदा रूट बन चुका है। हरियाणा से अवैध शराब लेने के बाद वह अजीतगढ़ की तरफ आते हैं। यहां से फिर वह सीकर,धोद,कुचामन रूट होते हुए अवैध शराब को गुजरात की तरफ ले जाते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading